815. चरणवंदना छलकपट (कुंडलिया)
चरणवंदना, छलकपट, ढोंग, अंधविश्वास।
फूहड़ता, बेहूदगी, नैतिकता का ह्रास।
नैतिकता का ह्रास, चक्षु दोऊ है मीचे।
अंधभक्ति में गिरा, मीडिया इतना नीचे।
फड़फड़ाय रह जाय, मगर कर सके बंद ना।
बेबस हो दिन-रात, कर रहा चरणवंदना।
रणवीर सिंह 'अनुपम'
28.07.2019
*****
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.