Sunday, July 07, 2019

793. संकट की है यह घड़ी (कुंडलिया)

793. संकट की है यह घड़ी (कुंडलिया)

संकट की  है यह  घड़ी, यह  संक्रमण काल।
चुप मत बैठो  साथियो, विपदा है  विकराल।
विपदा है विकराल, लक्ष्य भी बेहद मुश्किल।
तम के बादल घिरे, नजर से ओझल मंजिल।
यह तो  है कर्तव्य, इसे  समझो  मत  झंझट।
है  संक्रमण  काल, बहुत  गहरा   है  संकट।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
07.07.2019
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.