Sunday, July 28, 2019

813. ईश्वर से है कामना (कुंडलिया)

813. ईश्वर से है कामना (कुंडलिया)

ईश्वर  से   है   कामना,  रहो   हमेशा   साथ।
सुख-दुख  में  छूटे  नहीं, प्रिये  तुम्हारा हाथ।
प्रिये   तुम्हारा   हाथ, मुझे   देता   है  संबल।
जीवन में हो तुम्हीं, तुम्हीं इस मन  में केवल।
प्रेम  त्याग  तकरार, तुम्हीं से पोषित  है घर।
जीवन दिया  सँवार, कृपा  कीन्ही  है  ईश्वर।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
27.07.2019
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.