दशमीं मनाने चले, रावण जलाने चले,
किन्तु हमें राम यहाँ, एक भी न मिले है।
नारियों पे अत्याचार, बच्चियों को डाले मार,
जरा भी न काँपे मन, हृदय न छिले है।
धर्म के पुजारियों का, इन व्यभिचारियों का,
क्वारियों को भोग-भोग, बूढ़ा मन खिले है।
बीसों राधे घूम रहीं, गाल-मुख चूम रहीं,
करें लाख ओछे कृत्य, पदवी न हिले है।।
रणवीर सिंह (अनुपम)
*****
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.