500. छुआछूत के रोग से (कुण्डलिया)
छुआछूत के रोग से, ग्रसित आज भी देश।
दूर न इसको कर सके, ब्रह्मा विष्णु महेश।
ब्रह्मा विष्णु महेश, धर्म के कई प्रणेता।
जो भी आया रहा, बढ़ावा इसको देता।
मनुवादी यह सोच, और दृष्टांत भूत के।
हितकर नहिं परिणाम, होयँगे छुआछूत के।
रणवीर सिंह 'अनुपम'
27.01.2018
*****
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.