482. आज चुनौती बन गया (कुण्डलिया)
आज चुनौती बन गया, बाबों का व्यभिचार।
शिव - कान्हा के नाम पर, करते यौनाचार।
करते यौनाचार, काम बस इतना इनका।
खूब रहे फल फूल, नाम ले किन का, किन का।
नारिन सँग दुष्कर्म, अपहरण और फिरौती।
इनका ये व्यभिचार, बन गया आज चुनौती।
रणवीर सिंह 'अनुपम'
07.01.2018
*****
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.