Thursday, January 25, 2018

494. मारकाट का खेल ये (कुण्डलिया)

494. मारकाट का खेल ये (कुण्डलिया)
"पदमावत" फ़िल्म जो पूरे देश में 25.01.2018 को रिलीज होने जा रही है, के ऊपर कई प्रदेशों (उत्तर प्रदेश, हरयाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर आदि) में करणी सेना द्वारा की जा रही लूटपाट, तोड़फोड़, आगजनी और मारपीट पर एक कुण्डलिया छंद।

मारकाट  का  खेल  ये, यह  आतंकी  शोर।
गुंडे   निर्भय   हो  करें,   मारपीट  चहुँओर।
मारपीट  चहुँओर,  करन  की  है  आजादी।
आगजनी हो रही, किन्तु चुप खाकी-खादी।
को  है   जिम्मेदार,  हो   रही  लूटपाट  का।
किस दिन  होगा बंद, खेल ये मारकाट का।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
24.01.2018
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.