Saturday, January 27, 2018

499. भूल दुबारा मत करो (कुण्डलिया)

499. भूल दुबारा मत करो (कुण्डलिया)

भूल  दुबारा  मत  करो,  डालो  इस  पर धूल।
बहुत ज़लालत  सह चुके, मंदिर  जाओ भूल।
मंदिर  जाओ भूल,  ज्ञान  का  मारग  खोजो।
शिक्षित बन वह करो, देश के हित  में हो जो।
सोचो  अब  तक  कौन, देवता  आय  उबारा।
इनके  चक्कर  लगा, भूल  मत  करो  दुबारा।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
27.01.2018
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.