475. गज का शावक देखकर (कुण्डलिया)
गज का शावक देखकर, चूहा पहुँचा पास।
उम्र जानने के लिए, करने लगा प्रयास।
करने लगा प्रयास, कहा क्या उम्र तुम्हारी।
शावक बोला भ्रात, आयु छह मास हमारी।
थुल-थुल तन हो गया, अरे ओ शावक गज का।
देख फूलकर उदर, हो गया है छह गज का।
रणवीर सिंह 'अनुपम'
25.12.2017
*****
475. गज का शावक देखकर (कुण्डलिया)
गज का शावक देखकर, चूहा पहुँचा पास।
उम्र जानने के लिए, करने लगा प्रयास।
करने लगा प्रयास, कहा क्या उम्र तुम्हारी।
शावक बोला भ्रात, आयु छह मास हमारी।
लगता कसरत नहीं, कर रहा शावक गज का।
तभी फूलकर उदर, हो गया है छह गज का।
रणवीर सिंह 'अनुपम'
25.12.2017
*****
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.