Tuesday, December 26, 2017

474. पति, पत्नी से कह रहा (कुण्डलिया)

474. पति, पत्नी से कह रहा (कुण्डलिया)

पति, पत्नी से  कह रहा, यूँ  मत  करो  विलाप। 
मुझको गर हो जाय कुछ, फिर का करिहैं आप।
फिर  का  करिहैं  आप, बताओ  मुझको  रानी।
पत्नी   बोली    बहन   संग,  काटें    जिंदगानी।
उपजा  यही  विचार,  आत्मा   इस  अपनी  से।
मैं  भी  ये  ही  करूँ,  कह  रहा  पति  पत्नी से।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
25.12.2017
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.