Saturday, December 16, 2017

467. अच्छा हुआ देश में (घनाक्षरी)

467. अच्छा हुआ देश में (घनाक्षरी)

अच्छा  हुआ  देश  में  चुनाव अब खत्म हुए,
टीवी पर  रैलियों  से, मिलेगी  निजात  अब।

कुछ दिन शांति होगी, सड़कों  पे  मंदिरों में,
चिल्लपों  से दूर  होगा, राज्य  गुजरात अब।

धर्म और जाति  के भी, मसले हुए  हैं खत्म,
अच्छा हुआ इनकी न, होगी कोई बात अब।

देखते  हैं अगला वह  कौन  सा  प्रान्त होगा,
गाली औ गलौज जहाँ, होगी घूँसालात अब।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
15.12.2017
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.