Sunday, February 14, 2016

211. पत्नी जब हो साथ में (कुण्डलिया)

कुण्डलिया

पत्नी का जब साथ हो, हर  दिन होता खास।
प्रेम दिवस हर रोज  है,  हर  मौसम मधुमास।
हर  मौसम  मधुमास, सभी सुख इससे आये।
पहले पति  को  देय,  बाद  में  खुद  ये  खाये।
कभी  लगे  ये  शहद, कभी  है तीखी  चटनी।
सखा, सचिव औ मात, वैद्य सम होती पत्नी।।

रणवीर सिंह (अनुपम)
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.