Sunday, December 20, 2015

173 . सीज फायर का उलंघन

मापनी- 2122   2122   2 122   212

सीज फायर का उलंघन, इक चुनौती बन गया।
पाक को काबू में' रखना, इक चुनौती बन गया।।

इस लचीलेपन के चलते, बड़ रहा आतंक ये।
दुश्मनों का नाश करना, इक चुनौती बन गया।।

किस तरह से राजनेता, हो रहे धनवान यों, 
इसका' पर्दाफाश करना, इक चुनौती बन गया।।

रिश्वतखोरी मिल चुकी है, अब हमारे रक्त में,
खून गंदा साफ करना, इक चुनौती बन गया।।

मंदगति का कानून से, मुलजिम सभी निर्दोष हैं,
वक्त पर इंसाफ करना, इक चुनौती बन गया।।
रणवीर सिंह (अनुपम)
                          *****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.