Saturday, December 05, 2015

158. पत्नी जी हैं माँगती (कुण्डलिया)

पत्नी जी   हैं   माँगती,  मुझसे   सदा   हिसाब।
कितना  वेतन  मिल  रहा,  दीजे  सही  जवाब।
दीजे   सही    जवाब,   टालते    काहे   हरदम।
सच-सच हमें बताउ, आपकी तनखा क्यों कम।
बात,  बात  पर  कहें,  नहीं   तुमसे  पटनी जी।
जब  से  घर  में  घुसीं, यही  कहतीं  पत्नी जी।।

रणवीर सिंह (अनुपम)
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.