Sunday, April 07, 2019

747. उनके ही भगवान हैं (कुंडलिया)

747. उनके ही भगवान हैं (कुंडलिया)

उनके ही  भगवान हैं, उनका पूजा-पाठ।
उनको सब  ऐश्वर्य हैं, उनके  ही हैं  ठाठ।
उनके ही हैं  ठाठ, धर्म  के  जो सौदागर।
लंपट, कामी, दुष्ट, पाप की जो हैं गागर।
पढ़े कसीदे जाँय, यहाँ उनके अवगुन के।
उनके हैं  भगवान, ठाठ  भी  सारे उनके।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
07.04.2019
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.