Sunday, November 11, 2018

636. ऊपर वाला कर रहा (कुंडलिया)

636. ऊपर वाला कर रहा (कुंडलिया)

भारत की जनता की सामाजिक और आर्थिक स्थिति एक के ऊपर एक, बैठे हुए तीन मेढकों के समान है।

ऊपर वाला  कर  रहा,  टर्रम - टर्रम  टर्र।
और  बीच  वाला  कहे,  नीचे  वाला मर्र।
नीचे वाला मर्र, कहे यह  हँसकर मध्यम। 
में हूँ बेपरवाह, खुशी है ना  मुझको  गम।
ऊँचनीच का जाल, बुना है बड़ा निराला।
करता  टर्रम  टर्र, मजे  से  ऊपर  वाला।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
11.11.2018
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.