Monday, March 04, 2019

718. सुरा-सुंदरी दावतें (कुंडलिया)

718. सुरा-सुंदरी दावतें (कुंडलिया)

सुरा - सुंदरी,  दावतें,  लक्ष्य   करें  आसान।
इनको सम्मुख देखकर, टल जाते व्यवधान।
टल जाते व्यवधान, काम खुद बा खुद होते।
विधि, विधान, कानून, मूँदकर आँखें  सोते।
सत्ता,  कुर्सी,  राजनीत   का   धुरा   सुंदरी।
जो  कोई  नहिं  करे, करे वह  सुरा - सुंदरी।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
04.03.2019
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.