Thursday, February 28, 2019

716. ऐसे कैसे छोड़ दूँ (कुंडलिया)

716. ऐसे कैसे छोड़ दूँ (कुंडलिया)

ऐसे   कैसे   छोड़   दूँ,  साथी   तेरा   हाथ।
साँसों का अनुबंध है, जब साँसों के  साथ।
जब साँसों के साथ, देह दिल का हो नाता।
रोम-रोम में बसा, भला क्या  छोड़ा जाता?
जन्मों   का   संबंध, टूटता  है   क्या  ऐसे।
साथी  तेरा   साथ,  छोड़   दूँ   ऐसे   कैसे।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
27.02.2019
*****
716. ऐसे कैसे छोड़ दूँ (कुंडलिया)

सजनी कैसे  छोड़ दूँ, हाथों  से  यह  हाथ?
साँसों का अनुबंध है, जब साँसों के  साथ।
जब साँसों के साथ, देह-दिल का हो नाता।
रोम-रोम में बसा, भला क्या त्यागा जाता?
जन्मों   का   संबंध,  टूटता  है  क्या  ऐसे?
हाथों से  यह  हाथ, छोड़ दूँ  सजनी  कैसे?

रणवीर सिंह 'अनुपम'
27.02.2019
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.