Sunday, February 24, 2019

712. छंद नियम की पालना (कुंडलिया)

712. छंद नियम की पालना (कुंडलिया)

छंद  नियम  की  पालना, राह  करे  आसान।
लय खुद ही आ जात है, खुद आ जाएं प्रान।
खुद  आ  जाएं   प्रान, दूर  हो  आधी  बाधा।
कथ्य भाव  लालित्य, छंद हो रोचक ज्यादा।
समझें पूर्ण विधान, नहीं  गुंजाइश  कम की।
राह  करे  आसान, पालना  छंद  नियम की।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
24.02.2019
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.