Tuesday, February 26, 2019

713. देशभक्ति का नाम ले (कुंडलिया)

713. देशभक्ति का  नाम ले (कुंडलिया)

देशभक्ति का  नाम ले, नेता  गाल  बजाँय।
वीरों के  बलिदान पर, उत्सव रोज मनाँय।
उत्सव रोज मनाँय, शर्म नहिं  है आँखों में।
वोट  ढूँढ़ते   फिरें, जवानों  की  लाशों  में।
जंग-जंग चिल्लाँय, प्रदर्शन करें शक्ति का।
झंडा - डंडा  संग, सहारा   देशभक्ति  का।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
26.02.2019
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.