06.03.2019, बुधवार को उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले के कलक्ट्रेट पर हुई एक मीटिंग में भाजपा के एक सांसद, श्री शरद त्रिपाठी द्वारा उन्हीं की पार्टी के एक विधायक, श्री राजेश बघेल को सरेआम जूतों से की गयीं पिटाई की घटना पर, यह कुंडलिया छंद।
723. जूता जूते से कहे (कुंडलिया)
जूता जूते से कहे, भ्रात रहो तैयार।
मालिक जाने कब हमें, बना लेंय हथियार।
बना लेंय हथियार, हमें किस पर दे मारें।
किसके मुँह की शक्ल, चौखटा नाथ बिगारें।
स्वामी लड़-भिड़ जात, हमारे बलबूते से।
भ्रात रहो तैयार, कहे जूता जूते से।
रणवीर सिंह 'अनुपम'
09.03.2019
*****
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.