Saturday, February 17, 2018

520. पत्नी ने पति से कहा (कुण्डलिया)

520. पत्नी ने पति से कहा (कुण्डलिया)

पत्नी ने  पति से कहा, करत न  उतना  प्यार।
पहले  तो   हर   बात  पर,   रहते  थे   तैयार।
रहते   थे   तैयार,  आप  दिन  रात  मरत  थे।
हर फरमाइश पिया, पूर्ण तुम  तुरत  करत थे।
तब पति  ने मुस्काय, कहा ओ भोली सजनी।
पास  होन   के  बाद,  कौन  पढ़ता  है  पत्नी।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
17.02.2018
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.