Sunday, February 11, 2018

514. पकड़ तिरंगा हाथ में (कुण्डलिया)

514. पकड़ तिरंगा हाथ में (कुण्डलिया)

पकड़ तिरंगा  हाथ में,  नचा रहे  पिस्तौल।
मारपीट  लुटपाट, का बना  रखा  माहौल।
बना रखा  माहौल, सभी  को  हैं धमकाते।
गाली  और  गलौज,  तमंचों  को  लहराते।
मचा  रखा आतंक, करें  सड़कों  पर दंगा।
फटफटिया पर बैठ, हाथ में पकड़ तिरंगा।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
11.02.2018
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.