Tuesday, June 06, 2017

356.बड़ी अनोखी बात है (कुण्डलिया)

356. कुण्डलिया छंद

बड़ी अनोखी  बात है, बड़ा  अनोखा साथ।
सेवक महलों  में रहे, स्वामी  को  फुटपाथ।
स्वामी को फुटपाथ,  भूख  से  मरे बिचारा।
फटेहाल  चुपचाप, रोज  कर  रहा  गुजारा।
ये  तेरा   रँग-रूप,   हाय   ये   तेरी  शोखी।
सेवक  तेरी  बात,  दिखे  है  बड़ी अनोखी।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
05.06.2017
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.