Thursday, November 16, 2017

445. पति परमेश्वर बन गए (कुण्डलिया)

अक्सर रिश्तों की मर्यादा को ताक में रखकर, सालियों को लक्ष्य बनाकर उन पर छींटाकसी करनेवाले पुरुषों पर एक कटाक्ष।

445. पति परमेश्वर बन गए (कुण्डलिया)

पति परमेश्वर  बन गए, परिचय  रहे  कराय।
मित्रों  को   मिलवा  रहे,  दूल्हा  जी  हर्षाय।
दूल्हा  जी   हर्षाय,  कहें   यह   मेरी  साली।
अब  से  यह  बन  गईं, अर्ध  मेरी  घरवाली।
तब देवर कर पकड़, कही दुल्हन ऊँचे स्वर।
ये  हैं  हमरी  जान, अर्ध  ये  पति  परमेश्वर।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
15.11.2017
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.