Tuesday, March 22, 2016

234. माँ शारदे माँ शारदे (प्रार्थना)

माँ शारदे! माँ शारदे!
माँ शारदे! माँ शारदे!

अज्ञान की सरिता से माँ,
निज मूड़ को तू तार दे।
माँ शारदे! माँ शारदे!

सच को सदा सच कह सकूँ,
शब्दों में माँ वो सार दे।
माँ शारदे! माँ शारदे!

मन को मेरे निर्भय करो,
मेरी लेखनी में धार दे।
माँ शारदे! माँ शारदे!

हर मन को शीतल कर सकूँ,
हृदय में इतना प्यार दे।
माँ शारदे! माँ शारदे!

घृणित विजय से दूर रख,
इसकी जगह माँ हार दे।
माँ शारदे! माँ शारदे!

सत्मार्ग पर, गिर-गिर उठूँ,
यह हौसला हर बार दे।
माँ शारदे! माँ शारदे!

रणवीर सिंह (अनुपम)
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.