Thursday, August 08, 2019

824. तेरे नयनों में प्रिये (कुंडलिया)

824. तेरे नयनों में प्रिये (कुंडलिया)

तेरे   नयनों   में   प्रिये,  डूब    हुआ   बेहाल।
थामें   रहना  हाथ  मम, रखना  मेरा  ख्याल।
रखना   मेरा  ख्याल,  भरोसा   केवल   तेरा।
सब कुछ दीन्हा सौंप,अब नहीं कुछ भी मेरा।
शशि-मुख मंडल  देख, मर रहे  कई  चकोरे।
लेना  लें  कहिं  प्राण, सनम  ये   नयना  तेरे।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
07.08.2019
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.