255. पिता पर्वत सा' होता है (मुक्तक)
पिता पर्वत-सा होता है, पिता प्राचीर-सा होता।
पिता पुरुषार्थ होता है, पिता तक़दीर-सा होता।
पिता घर की व्यवस्था है, पिता घर की सुरक्षा है।
पिता एक ढाल-सा होता, पिता शमशीर-सा होता।
रणवीर सिंह 'अनुपम'
*****
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.