Sunday, September 04, 2016

281. समय बड़ा है सृष्टि में (कुंडलिया)

समय बड़ा है सृष्टि  में, सब कुछ  इसके  हाथ।
बुद्धि होत विपरीत तब, समय न हो जब साथ।
समय न  हो जब साथ, हिरन  सोने  का  लागे।
लुटी  गोपियाँ   हाय,    धनुर्धर   अर्जुन   आगे।
जग से  सब  लड़ लेंय, समय से कौन लड़ा है।
परमेश्वर   के  बाद,  सृष्टि  में   समय  बड़ा  है।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.