Saturday, November 02, 2019

840. कंडा-सी सुलगत है (मुक्तक)

840. कंडे-सी सुलगूँ निशदिन मैं (मुक्तक)

कंडे-सी सुलगूँ निशदिन मैं, तड़पूँ जीती हूँ जर-जर के।
तुम्हरा पथ रोज निहार रही, अँखियन  में  सपने भर-भर के।
गुमसुम, सहमी, चौकन्नी हो, घर से निकलूँ    मैं डर-डर के। 
रड़ुए देखें, चटकारे लें, अधरों पर रसना  धर-धर के।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
01.11.2019


840. कंडे-सी सुलगत है निशदिन (मुक्तक)

कंडे-सी सुलगत है निशदिन, तड़पत  है  जीती जर-जर के।
प्रीतम का पंथ निहार रही, अँखियन  में  सपने भर-भर के।
गुमसुम, सहमी, चौकन्नी-सी, घर से निकले यह डर-डर के। 
रड़ुए  देखें, चटकारे लें, अधरों  पर  रसना  धर-धर के।

रणवीर सिंह 'अनुपम'
01.11.2019
*****

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.